Search

June 15, 2026 3:12 pm

पूर्व सांसद के पत्नी को पेंशन के लिए आगे आये भाजपा कार्यकर्ता

बजरंग पंडित

पाकुड़। पूर्व सांसद सोम मरांडी की पत्नी कपूर मूली टुडू को पेंशन का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में जिला प्रशासन के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। दरअसल पूर्व सांसद सोम मरांडी की पत्नी कपूर मूली टुड को उनके पति को मिलने वाली पेंशन का लाभ उन्हें पाने के लिए सकसेशन सर्टिफिकेट की मांग लोकसभा सचिवालय के द्वारा की गई है। सकसेशन सर्टिफिकेट अब कोर्ट से ही निर्गत होना है।
हालांकि जिला प्रशासन पूर्व सांसद की पत्नी को इस दिशा में सकारात्मक पहल की है। इधर सकसेशन सर्टिफिकेट निर्गत कराने में कोर्ट में आने वाली खर्च की जिम्मेवारी भाजपा के कार्यकर्ता भास्कर पांडे ने अपने हाथों लिया है। भास्कर पांडे के साथ पार्टी कार्यकर्ता मिट्ठू भगत स्वयं मंगलवार को कोट पहुंचकर पूर्व सांसद सोम मरांडी की पुत्री सावित्री से मिलकर उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही सकसेशन सर्टिफिकेट के लिए स्टेट ड्यूटी में आने वाले खर्च में आर्थिक सहयोग की।
सावित्री ने भास्कर पांडे के द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग पाकर आभार जताते हुए उनकी आंखें डब डब्बा आई। हालांकि भास्कर ने उन्हें भविष्य में भी इस काम में आगे सहयोग करने का भरोसा दिया है। मालूम हो कि पूर्व सांसद सोम मरांडी का 23 मार्च 2022 को दिवंगत होने के बाद से उनका परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!