Search

May 16, 2026 11:38 pm

पूर्व सांसद सोम मरांडी के पुण्यतिथि पर किया नमन

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



भाजपा के पूर्व सांसद सोम मरांडी के पहली पूण्य तिथि पर गुरुवार को समाधि पर पत्नी कपुरमुली टुडू व भाजपा के पूर्व बोरियो विधायक ताला मरांडी ने पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। दिवगंत सोम मरांडी की आत्मा की शांति के लिए समाधि स्थल पर दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना किया। इस दौरान ताला मरांडी ने पत्नी कपुरमुली टुडू, पुत्र योगेश मरांडी व पाँच पुत्रियों को ढाढ़स दिया और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा परिवार आपके साथ है। किसी भी परिस्थिति में पार्टी आपके साथ रहेगी। उन्होंने कहा सोम मरांडी पार्टी के कद्दावर नेता थे और क्षेत्र के कर्मठ व प्रभावशाली नेता थे।उनका कमी हमेशा रहेगी। बता दे कि दिवंगत सोम मरांडी का निधन 23मार्च2022 को हृदय गति रुक जाने से रांची के अस्पताल में ही हो गया था। मौके पर एसटी मोर्चा के प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष मनोज सोरेन, एसटी मोर्चा के सदस्य दानिएल किस्कू, मुखिया शिव टुडू ,तरुण मण्डल, निमाई मण्डल, गणेश ठाकुर सहित ग्रामीण व परिजन उपस्थित थे।

IMG 20230323 WA0054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!