Search

May 9, 2026 12:31 pm

पेयजल व स्वच्छता कार्यालय में रखे सामानों की हो रही है चोरी

हिरणपुर (पाकुड़): रानीपुर स्थित प्रखंड पेयजल व स्वच्छता कार्यालय परिसर में रखे सामानों की निरन्तर चोरी हो रही है। इसको लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यालय सहित परिसर का अनुश्रवण किया। वर्षो पुराने इस जर्जर भवन के परिसर में चापानल पाइप सहित अन्य पुराने उपकरण रखा हुआ है। भवन जर्जर रहने के कारण सामान सुरक्षित नही है। वही इस परिसर में वर्तमान में कोई कर्मी भी नही रह रहा है। जिसकारण कुछ आपराधिक तत्व के लोग सामग्रियों की चोरी कर रहा है। इसको लेकर कार्यपालक अभियंता ने कनीय अभियंता दिनेश मण्डल को निर्देश दिया कि अविलम्ब सभी सामग्रियों को पाकुड़ स्थित कार्यालय में ले जाया जाए। इस सम्बंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जल्द ही जर्जर भवनों की जीर्णोद्धार कराई जाएगी। जिससे कि सामाग्री सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!