बिक्की सन्याल
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमिटी अमड़ापाड़ा द्वारा प्रखंड कार्यालय अमड़ापाड़ा में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रहे स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया। प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू की चित्र पर पुष्प अर्पित श्रधांजलि देते हुए दो मिनट मौन रख उनके आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना किया। प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने कहा कि स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू पार्टी के एक वफादार कार्यकर्ता थे। उनके निधन से प्रखंड कमिटी को गहरा शोक पहुँचा है। पार्टी को मजबूती दिलाने में वे हमेशा तत्पर रहते थे तथा कार्यकर्ताओं को हर समस्या के समाधान हेतू सार्थक पहल करते थे। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य संतोष भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, जिला समिति सदस्य नाजिर सोरेन, जिला समिति सदस्य सुशील भगत, जिला समिति सदस्य प्रेम रजक, मीडिया प्रभारी आफताब आलम, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, अली हुसैन अंसारी, नजरुल अंसारी, आरिफ अंसारी, संतोष मुर्मू, दिलीप रजवार, रमेश मुर्मू, साहेबजन मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।










