Search

June 17, 2026 3:18 pm

प्रखंड के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों में लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िय संवाददाता सोमवार को नव वर्ष के दूसरे दिन भी प्रखंड के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों  में पिकनिक मना रहे लोगो में उत्साह सर चढ़ कर बोल रहा था । इस मौके पर लोगो ने पाकुड़िया स्थित प्रसिद्ध सिदपुर गर्मकुंड ,दुर्गापुर, एवं सलगापाड़ा डैम,ब्राह्मणी नदी घाट के अलावेआमकोना घाट सहित अन्य पिकनिक स्थलों पर पिकनिक का लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया । वहीं पिकनिक मनाने आये मोंगला बांध आमकोना घाट में पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हृदानंद भगत, मिहिर घोष, राजेंद्र गोस्वामी, संजय साहा, संजय पाल, हीरा गुप्ता, राजेश पाल, प्रकाश पाल सहित दर्जनों लोगों के द्वारा पिकनिक मनाया गया। वहीं युवाओं द्वारा आमकोना घाट स्थिति पुलिया में हिंदी फिल्म अजय देवगन अभिनीत फूल और कांटे के स्टाइल पर भी पोज दिखाते देखे गए।

img 20230102 wa00476296084298274113938
img 20230102 wa0048909163992679348901

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!