Search

May 12, 2026 12:50 pm

प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति सदस्यों का बैठक हुई

बजरंग पंडित

प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति सदस्यों का बैठक हुई. उक्त बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा योजना, पीएम आवास योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. बैठक में प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण होने में विलंब हो रहा है. मौके पर उपप्रमुख नसीमा खातून, बीडीओ उमेश मंडल, सीओ रितेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, बीस सुत्री अध्यक्ष अब्दुल अदुद, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!