Search

May 16, 2026 7:26 pm

प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वालों पर थाना प्रभारी का शिकंजा हुआ सख्त



*एक हफ्ते में तीसरी कार्रवाई, लगातार छापामारी में अबतक पांच व्यक्ति गिरफ्तार*

*यासिर अराफात।*

पाकुड़। प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वालों पर मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती लगातार छापामारी कर कार्रवाई कर रहे हैं। प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वालों में थाना प्रभारी की कार्रवाई के चलते लॉटरी माफियाओं में डर का माहौल पैदा हो गया है,क्योंकि पिछले 7 दिनों के अंदर थाना प्रभारी ने पांच व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पाकुड़ जिला में प्रतिबंधित लॉटरी का खेल नया नहीं है। यह खेल सालों से चला आ रहा है। इस काले कारनामे का राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन को किसी भी तरह का राजस्व प्राप्त नहीं होता है। इस खेल से गरीब तबके के लोग लॉटरी की लालच में पड़कर दिन-ब-दिन और गरीब होते जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती अपने क्षेत्र में हो रहे इस काले कारोबार का सर्वनाश करने के लिए कमर कस ली है। उनकी इस कार्रवाई से समाज के बुद्धिजीवियों के अंदर खुशी का माहौल है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती ने सोमवार को दो लॉटरी माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिसमें से नाजमी शेख जोकि नरोत्तमपुर पाकुड़ मुफस्सील का रहने वाला है दूसरा व्यक्ति नरेश मढैया जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र का ही काशीला गांव का रहनेवाला है। इसके अलावा मनीरामपुर गांव का एक व्यक्ति आसा शेख पिता बेला शेख इसके खिलाफ भी थाना में एफ आई आर दर्ज हुआ है , । थाना में तीनों व्यक्तियों के ऊपर लॉटरी अधिनियम 1998 के तहत धारा 420 तथा 7(03) दर्ज कर लिया गया है।

IMG 20230327 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!