Search

May 12, 2026 10:30 pm

प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के अवसर पर बीडीओ ने ओन द स्पॉट अम्बेडकर आवास स्वीकृति के लिए दिया निर्देश

धीरेन साहा

पाकुड़िया 11 मई से 30 जून तक चल रहे प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का बीडीओ मनोज कुमार ने प्रखंड के मोंगला बाँध पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास लाभुकों के साथ बैठक कर लंबित आवास निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली तथा उन्हें आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र 30 जून तक पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया । बैठक के बाद उन्होंने मोगलाबान्ध पंचायत के कई गांव में घुम-घुम कर प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को लंबित पड़े आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने को लेकर प्रेरित किया। साथ ही मौके पर विधवा महिला को आवास का लाभ दिलाने हेतु जानकारी ली और साथ ही साथ बीडीओ ने ओन द स्पॉट लाभुक सुवेदा बीबी एवं जहरुन बीबी का अम्बेडकर आवास स्वीकृति के लिए आदेश दिया। इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने को लेकर प्रखंड भर में 11 से 30 जून तक प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रखंड में “आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान” के तहत पंचायत व गांव स्तर पर आवास के लाभुकों से मिलकर उन्हें लंबित आवास को पूर्ण कराने के लिए लाभुकों को प्रेरित करना है। मौके पर मोंगला बाँध पंचायत की मुखिया करुणा हेम्ब्रम , प्रखंड समन्वयक कविता मरांडी , वार्ड सदस्य सोहन हेम्ब्रम, रोजगार सेवक सहित आवास योजना के लाभुक अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230511 WA0040 1
IMG 20230511 WA0039

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!