Search

April 29, 2026 2:15 am

प्रभात फेरी साथ विशेष जागरूकता शिविर सह आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर डालसा सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में रहसपुर पंचायत से प्रभात फेरी निकल गई जो नवादा पंचायत में समाप्त की गई। साथ ही इसी दौरान पंचायत रहसपुर,मनिरामपुर, नवादा, गांधाईपुर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान सह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत लगभग 12 सौ लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम , पीड़ित मुआवजा, समेत अन्य कानूनी जानकारी से लोगों को जागरूक की गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।महिलाओं के उनके अधिकार का ज़िक्र करते हुए पीएलवी कमला राय गांगुली ने कहा कि महिला को सशक्त होना बहुत जरूरी महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक अधिकार, वित्तीय सुरक्षा, न्यायिक शक्ति और वे सारे अधिकार जो पुरुषों को प्राप्त हैं वह मिलना चाहिए। ताकि समाज और देश के विकाश में अपना भागीदारी दे सके। वहीं मैनुल शेख ने कहा की कानून द्वारा दी गई अधिकार पाने के लिए महिला को सशक्त बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी क्योंकि यह उन्हें चुनौतियों का सामना करने, अपनी पारंपरिक भूमिका का सामना करने और अपना जीवन बदलने में सक्षम बनाता है। पीएलवी पिंकी मंडल ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा समाज में उनकी स्थिति बदलने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। पीएलवी सायेम अली और उत्पल मंडल बारी बारी से कहा कि यदि महिला सशक्त रहेगी तो समाज में किसी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने , अपने पर हो रहे अत्याचार से बचने, औरों को भी बचा कर एक मजबूत परिवार समाज बनाने में अपनी भूमिका निभा सकती है। ऐसे महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पीएलवी याकूब अली एवम् नीरज कुमार राउत ने बताया कि झालसा रांची के निर्देशानुसार इस सौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी प्रत्येक मगंलवार को निकली जायेगी। इसी के तहत् आज मंगलवार को न्याय के प्रति जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण मिल सके और अपने वाद विवाद को सुलझा सके। मौके पर कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, सायेम अली, मैनुल शेख, याकूब अली,उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत पंचायत के लोग मौजुद रहे।

IMG 20230926 WA0034
IMG 20230926 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!