Search

April 29, 2026 4:54 pm

प्रवाह नामक एनजीओ के कर्मी ने मानवता की मिशाल पेश किया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक हॉस्टल से भाग रहे तीन नाबालिक बच्चे को प्रवाह नामक एनजीओ के कर्मी जेम्स पहाड़ियां ने थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार तीन नाबालिक बच्चे लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी के समीप रो रहा था जब प्रवाह नामक एनजीओ के कर्मी जेम्स पहाड़ियां की नजर उस रोते हुए बच्चे पार पड़ा तो उन तीनों से घर का पता पूछा तो उन्होंने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा गुरसो निवासी बताया। फिर प्रवाह नामक एनजीओ की टीम ने थाना परिसर में पहुंचकर थाना प्रभारी को सौप दिया। इसके बाद थाना प्रभारी के माध्यम से बच्चे के अभिभावक को सूचना किया। सूचना पाकर अभिभावक थाना पहुंचा एवं प्रवाह नामक एनजीओ के कर्मी की मौजूदगी में तीनों बच्चे के अभिभावक को सौप दिया। मौके पर प्रवाह एनजीओ के कर्मी पंकज किस्कू, नीतू सिंह, निरंजन सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230829 WA0036

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!