बजरंग पंडित
पाकुड़। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वासी ने सभी कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। डब्लूबीपीडीसीएल के प्रतिनिधियों द्वारा हाट पोखरिया बाईपास, ड्राइवर्स आफ एक्जिस्टिंग कोल ट्रांसपोर्ट रोड, मौजा चिलगों का R&R, डब्लूबीपीडीसीएल टाउनशिप, सीएसआर मद से संबंधित समस्याओं से अपर समाहर्ता को अवगत कराया। अपर समाहर्ता ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।अपर समाहर्ता ने जिला में स्थित कोल कंपनियों से खनन कार्यों के सुचारू संचालन, परिवहन व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं अवैध खनन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की । मौके पर मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, सभी कोल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।








