संजीव सिंह
पाकुड़ नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर प्रचार गाड़ी से किया अपील । नगर परिषद कार्यपालक कॉसलेस यादव के निर्देशानुसार नगर परिषद क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के सघन जांच अभियान जारी । गुरुवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशल यादव के निर्देश पर नगर परिषद की जांच टीम ने प्रतिबंध एकल प्रयोग प्लास्टिक बैग का सघन जांच किया था और शुक्रवार कार्यपालक के निजी वाहन से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर आम जनों से नगर परिषद ने अपील किया सिंगल यूज प्लास्टिक बंद है और इसे यूज ना करें जो भी पकड़ा जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
प्रचार वाहन से नगर परिषद द्वारा गली मोहल्ले चौक चौराहे पर रुक-रुक कर लोगों से अपील करते नजर आया प्रचार वाहन ।







