Search

April 29, 2026 9:26 pm

फाउंडेशन ऑफ़ झारखंड और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की जूम मीटिंग संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा एक जूम मीटिंग संथाल परगना क्षेत्र के लिए आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर इरफान अंसारी जी उपस्थित थे।फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर जी अपने सभी जिला चैंबर के अध्यक्ष व सचिव का परिचय विधायक जी से कराया। संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम गाड़ियां ने विधायक का जोर दार स्वागत किया।हावडा़ डीविजन द्वारा दिनांक 18 अगस्त से 6 सितंबर तक रामपुरहाट से बड़हरवा रेल खण्ड के बीच सिंगनल शिष्टम को दुरुस्त करने के लिए रेल यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सभी गाड़ियों को निरस्त किया गया है या दिशा परिवर्तन कर दिया गया है।जिससे इस रेल खंड के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकुड़ जिला के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव संजीव कुमार खत्री के द्वारा वर्तमान में पाकुड़ की रेल समस्याओं एवं बिजली की समस्या को प्रमुखता से रखा और इसका शीघ्र निदान करने का अनुरोध किया।
सभी जिला के चेंबर अध्यक्षों / सचिवों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,रांची एवं डॉक्टर इरफान अंसारी जी को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मौके पर फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री ,उपाध्याय अदित्य मलहोत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह-सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, जामताड़ा चेम्बर से संजय अग्रवाल, साहिबगंज चेम्बर से चेतन भरतिया, दुमका चेम्बर से मुश्ताक अली, देवघर चेम्बर से प्रदीप बजला, गजेंद्र केसरी, पंकज पंडित, रवि केसरी, पाकुड़ चैंबर से निर्मल जैन ,संजीव कुमार खत्री उपस्थित रहे।

IMG 20230823 WA0064

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!