पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के उपर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
पाकुड़िया थाना क्षेत्र बंगाबाडी ग्राम स्थित जंगली झाड़ी से शनिवार की शाम को बरामद एक अज्ञात लड़की के शव की पहचान रविवार को दूसरे दिन भी नही हो पाई है ।परिजनों का इंतजार के बाद नही पहुंचने पर पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया तथा स्थानीय ग्रामीण चौकीदार बिल्लू लेट के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 24/2023,धारा 302,201 के तहत हत्या का प्राथमिकी दर्ज घटना की छानबीन शुरू कर दी है । दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक अज्ञात युवती को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से उसके शव को बंगाबाड़ी स्थित लाल मोरम खदान के पास स्थित जंगली झाड़ी में छुपाकर छोड़ दिया गया था,शनिवार की शाम को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अभिषेक राय वहां पहुंचे तथा महिला पुलिस की सहयोग से शव को झाड़ी से बाहर निकाला और आसपास के लोगो से पूछताछ कर शव को पाकुड़िया थाना ले गए । इधर थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर ली गई है । युवती की बरामद शव की खबर आसपास के इलाकों में चारो तरफ भेज दी गई है लेकिन पहचान पता नही चल सका है,प्रयास जारी है,चौकीदार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





