Search

April 28, 2026 11:46 am

बंद क्रशर प्लांट से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी कर भागने के क्रम में पिकअप वैन को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा।

पुलिस के द्वारा पीछा किए जाने से सड़क किनारे पिकअप वैन छोड़ भाग खड़े हुए आधे दर्जन अपराधी

पाकुड़/ हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक बंद क्रशर प्लांट से लाखों रुपये के क्रेशर पार्ट्स चोरी कर भाग रहे पिकअप वाहन को स्थानीय पुलिस ने पीछा करते हुए जब्त किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आधा दर्जन से अधिक अपराधी वाहन को सड़क किनारे छोड़कर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भंडारों के निकट एक बंद क्रशर में करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में नकाबपोश पहुंच क्रशर प्लांट के ऑफिस का बाहर से कुंडी लगा दिया जिसमे क्रेशर मशीन का रखवाली करने वाला नाइट गार्ड सोया हुआ था, कुंडी बंद नकाबपोश चोरों के द्वारा क्रेशर मशीन के भारी लोहे के समान,तार और क्रेशर के कई पार्ट्स को काटकर लाखों रुपए का सामान पिकअप संख्या डब्लूबी65ए/7941 में लोड कर कोटालपोखर की ओर भागने लगे, वहीं रात्रि प्रहरी ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई,घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ वाहन का पीछा किया। तभी सभी चोर वाहन को छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले, खबर संकलन किये जाने तक थाना में चोरी के इस मामले को लेकर कोई आवेदन नही आया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!