Search

May 11, 2026 11:33 pm

बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ, नकद, जेवरात सहित करीब 3 लाख की चोरी

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी थाना से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने एक घर से 50 हजार नकद समेत जेवरात आदि उड़ा लिए।पाइकपाड़ा निवासी मनोज गुप्ता के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी तोड़कर चांदी एवं सोने के जेवर समेत नकद बीस हजार नकद रुपये सहित करीब 3 लाख की चोरी कर ली। मनोज गुप्ता सपरिवार 19 मई को घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने गोड्डा गए हुए थे।कई दिनों से घर सूना पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।चोरों ने पहले घर के मुख्य दरवाजा का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और इसी तरह सभी सामान लेकर घर में रखा एक्स्ट्रा ताला को दरवाजे में लगाकर चलते बने।ग्रह स्वामी मंगलवार को जब सपरिवार घर पहुंचा तो देखा घर के मुख्य दरवाजा पर घर के अंदर रखा ताला टंगा हुआ है। जिसकी चाबी नहीं होने पर मजबूरन मनोज गुप्ता को ताला तोड़ना पड़ा फिर ताला तोड़कर जब अंदर गया तो देखा अलमारी खुला हुआ था कपड़ा लता सब इधर-उधर फेंका हुआ था। अलमारी में बेटी के शादी के लिए रखा 3 भरी सोना का जेवर, 775 ग्राम चांदी का जेवर, दीपावली पुजा को लेकर प्रत्येक वर्ष की जमा राशि करीब 39 हजार एवं सीएसपी चलाने हेतु 11 हजार रुपया था जिसको चोरों ने ले भागा है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपए की है।यह देखकर गृह स्वामी मनोज का होश उड़ गया। मनोज ने घर पर चोरी होने की खबर मालपहाड़ी थाना को दिया।थाना का एएसआई पप्पू कुमार चौधरी सदल बल पहुंचकर मामले की जांच की। एसआई ने बताया कि चोरी होने का सुचना मिला और वह स्वयं जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को आवेदन देने के लिए कहा गया है इसकी छानबीन की जा रही है।जल्द ही मामले का अनुसंधान कर लिया जाएगा।

बाइट- तारा गुप्ता,पीड़ित सह गृह पत्नी।
बाइट- मनोज गुप्ता, पीड़ित सह गृह स्वामी।
बाइट- पप्पू कुमार चौधरी, एएसआई मालपहाड़ी थाना

IMG 20230523 WA0015
IMG 20230523 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!