Search

May 20, 2026 12:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

बंद ट्रेन को चालू करवाएं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री



पाकुड़। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री भारत सरकार पाकुड आगमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ ने मीडिया के माध्यम से यात्रियों के लिए पटना एवं दिल्ली गंभीर बीमारी के इलाज हेतु सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन तथा दानापुर राजगीर हावड़ा फास्ट पैसेंजर चालू करने की मांग की है।ताकि गरीब तबके के लोग की रोजगार करने में बढ़ावा मिल सके जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिला के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार उक्त ट्रेन बंद करके की गई है ।हमसफर ट्रेन की पाकुड़ में ठहराव होनी चाहिए तथा दुमका एवं पाकुड़ के बीच ट्रेन चालू करवाया जाए ताकि जीविकोपार्जन कर सके ।पाकुड़ स्टेशन से दिल्ली तक ट्रेन का परिचालन हो ताकि यहां के गरीब दलित आदिवासी आदिम जनजाति यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो ।

img 20230117 wa00744238946769506149365

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!