Search

August 28, 2026 11:45 pm

बरतल्ला मोड़ पर सड़क पर गिरा विशाल बरगद, घंटों बाधित रहा आवागमन

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांडांगा स्थित बरतल्ला मोड़ पर बीती रात एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे सुबह तक वाहनों और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इसलिए घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो बड़ा दुर्घटना हो सकती थी। सुबह सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क बंद होने से उत्पन्न समस्या को देखते हुए लोगों ने प्रशासन का इंतजार किए बिना स्वयं ही राहत कार्य शुरू कर दिया। कुल्हाड़ी और अन्य उपकरणों की सहायता से पेड़ की मोटी टहनियों और शाखाओं को काटकर हटाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए फिर से चालू कराया गया।।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुराने और जर्जर पेड़ों का समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक छंटाई कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!