Search

June 19, 2026 5:55 pm

बाईक के धक्के से गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मुख्य सड़क जाम।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के चमरखी गांव के समीप बीते शनिवार देर शाम को बाईक के धक्के से गंभीर रुप से घायल व्यक्ति बलेश्वर यादव की इलाज के दौरान मौत के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार शाम को महेशपुर- शहरग्राम मुख्य सड़क को जाम कर दिया. बताते चले कि बीते शनिवार देर शाम को चमरखी गांव के समीप एक तेजरफ्तार बाइक के चपेट में आने से चमरखी गांव निवासी बलेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद चिकित्सकों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से भी रेफर कर दिया गया था. इसी क्रम में बर्दवान ले जाने के क्रम में मौत हो गई. मौत हो जाने के बाद रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे शव को गांव लाया गया और मृतक के परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की खबर महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआई मुकुल भगत, एएसआई मृत्युजंय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन सड़क जाम कर रहे ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े थे. वही थाना प्रभारी, बीडीओ सह सीओ, शिवरामपुर पंचायत की मुखिया के द्वारा शव के अंतिम संस्कार को लेकर अपनी ओर से आर्थिक सहयोग करने तथा बीडीओ सह सीओ उमेश मंडल के द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रावधान के अनुसार लाभ दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद सड़क जाम सोमवार सुबह करीब 14 घण्टे बाद हटाया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!