Search

May 17, 2026 5:47 am

बारिश ने किया जिले का मौसम सुहाना



राजकुमार भगत

पाकुड। प्रत्येक वर्ष मार्च प्रारंभ होते ही ठंड का प्रभाव समाप्त हो जाता है और तेज धूप का एहसास होने लगता है। लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं। किंतु प्रकृति के आगे सब बेबस है। इस वर्ष ऐसा कुछ विषेश अभी तक नहीं दिखा। सुबह में अभी भी हल्की ठंड की अहसास हो रही है। दिन में 9:00 बजे तक धूप का कोई विशेष प्रभाव नहीं रहता है। जबकि 10:00 से धूप का तेवर अपेक्षाकृत जरूर बदला रहता है । किंतु धूप में अब वह दम नहीं रहा। अधिकांश समय बादल छाए रहता है। सोलर पर आधारित लोगों को कष्ट जरूर हो रहा है। गर्मी का प्रभाव भले ही कम हो किंतु जल स्तर प्रतिदिन नीचे की ओर अग्रसर हो रहा है। जो पाकुर वासियों के लिए चिंता का विषय है।
इधर मौसम विभाग रांची ने भी अलर्ट जारी कर दिया है । मौसम विभाग की माने तो 17 मार्च से 21 मार्च तक झारखंड क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर मेघ छाए रहेंगे । कहीं-कहीं बूंदा बूंदी तो कहीं कहीं तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का भी संभावना व्यक्त किया गया है। अनुमानतः 30 से 50 किलोमीटर तेज हवा चलने की बात कहीं जा रही है एवं कहीं-कहीं बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। लहैजा जिले भर में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है 16 मार्च से ही आकाश में बादल छाए हैं एवं स्थान विशेष पर बूंदा बूंदी देखें जा रहे हे। बिजली कड़क रही है। शनिवर को भी शहरी क्षेत्र में हल्की छिटपुट छिटपुट बूंदाबांदी देखी गई। मौसम के यू टर्न लेने से फिलहाल पाकुर जिले की वासियों को धूप एवं गर्मी से राहत मिल रही। कहते हैं ना मौसम ने ली अंगड़ाई तो फिर किस बात की है लड़ाई ।फिलहाल लोगों को गर्मी और धूप से राहत मिली हुई है।

IMG 20230318 WA0036

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!