Search

May 14, 2026 1:48 pm

बासेतकुंडी पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बासेतकुंडी पंचायत में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन सोमवार रात्रि को किया गया । रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, सीओ किरण डांग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, पंचायत के मुखिया सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति , पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया । रात्रि चौपाल में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण सजग रह कर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर और लोगों को भी प्रेरित करें । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों का इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित जरूरी सलाह दिया गया एवं स्टाल भी लगाया गया था । चौपाल में बीडीओ मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए । वहीं ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत समस्याओं को बारी बारी से रखा गया जिसका तत्काल समाधान किया गया । मौके पर सुपरवाइजर , बीपीओ जगदीश पंडित , डॉ गंगा शंकर साह , जेई लालू रविदास , प्रभात दास , केटीएस संजय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।

IMG 20230509 WA0078
IMG 20230509 WA0079 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!