Search

April 19, 2026 8:53 pm

मंडलकारा में जेल अदालत व मेडिकल कैंप, बंदियों को मिली कानूनी राहत और स्वास्थ्य जांच।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) पाकुड़ की ओर से मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष DLSA दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त विधिक सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव रूपा बंदना किरो ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को त्वरित राहत पहुंचाना और उन्हें न्याय प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल और सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने मध्यस्थता के जरिए वादों के निष्पादन की प्रक्रिया समझाई। साथ ही बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में पहल की गई। इसी दौरान लगाए गए मेडिकल कैंप में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय, उनके मामलों की अद्यतन जानकारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
मौके पर डॉक्टर एस.के. झा, एलएडीसीएस के मो. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, अज़फर हुसैन विश्वास सहित जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!