Search

May 1, 2026 4:43 am

बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता के द्वारा कैराछतर,जियापानी पीएसएस पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया।

बजरंग पंडित

महेशपुर(एप्र)– प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली कटौती के लेकर मिली शिकायत पर बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता दुमका राकेश प्रसाद के द्वारा कैराछतर पीएसएस पावर सब स्टेशन तथा जियापानी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के द्वारा उन्होंने बताया गया कि हाथीमारा पीएसएस सब स्टेशन में अधिकृत 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा ताकि महेशपुर शहरी क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति किया जा सके। जियापानी पी एस एस सब स्टेशन से निकलने वाली अधूरे फीडर जो 9 नंबर फीडर में जोड़ा था को पूरा करने में के लिए स्टालिन कंपनी को निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ ऊर्जा साथियों के साथ भी बैठक की गई। जिससे सभी उपभोक्ता का बिजली बिल का समय मिल सके। मौके पर बिजली कार्यपालक अभियंता सबीर अंसारी, सहायक विद्युत अभियंता गिरधारी सिंह मंडल,कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद मुर्मू तथा कनीय अभियंता पाकुड़ आशीष कुमार पटेल सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!