Search

May 12, 2026 12:36 am

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुकों का चयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पाकुड़ की ओर से बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन योजना के तहत लाभुकों का चयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन सोमवार को प्रखंड के सभी पंचायत भवन में मुखिया की उपस्थिति में किया गया । पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने बताई की इस विशेष ग्राम सभा के माध्यम से एक आम बागवानी योजना , 30 सिंचाई कूप एवं अन्य कई योजनाओं का चयन किया गया है । इससे लाभुकों को योजना चयन करने में काफी सुविधा मिल रही है जिससे इसका लाभ लाभुक एवं मजदूरों को मिलेगा । ग्रामसभा में रोजगार सेवक द्रोथी मुर्मू , वार्ड सदस्य जयदेव साहू , प्रदीप भगत , हिरदयानंद भगत , जैसन बेसरा , सरबन भगत सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!