बजरंग पंडित
बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन योजना के तहत सोमवार को महेशपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में लाभुकों का चयन के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मनरेगा के तहत लगाए गए ग्राम सभा में ग्रामीणों को मनरेगा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वही डीसी वरुण रंजन ने विशेष ग्राम सभा का निरीक्षण करने के लिए प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत भवन पहुंचे। इसके बाद डीसी ने रोलाग्राम और छक्कुधड़ा पंचायत भवन पहुंचे। जहां छक्कूधड़ा पंचायत में निरीक्षण कर लाभुकों से डीसी वरुण रंजन ने ग्राम सभा को लेकर जानकारी लिया।






