Search

May 5, 2026 7:45 am

बीड़ी पत्ता लोड पिकअप वैन को वन विभाग की टीम ने किया जप्त।

सतनाम सिंह

जिला वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह चार बजे पाकुड़िया से बंगाल जाने के क्रम में गोदोरसोल ग्राम के पास एक पिकअप वैन को जप्त किया,पिकअप वैन में फुल लोडेड बीड़ी पत्ता पाया गया,रेंजर आरबी सिंह को गुप्त सूचना मिली थी की इस रास्ते एक पिकअप वैन बीड़ी पत्ता लेकर बंगाल जाने वाली है,रेंजर आरबी सिंह ने तुरंत टीम तैयार की जिसका की नेतृत्व खुद रेंजर आरबी सिंह कर रहे थे,सुबह तड़के चार बजे पाकुड़िया थाना क्षेत्र गोदोरसोल ग्राम के पास बीड़ी पत्ता लोड पिकअप वैन को पकड़ने में सफलता पाई गई,वन विभाग की टीम में बबलू सिंह,सुनील कुमार साहा, नसीरुल इस्लाम,पिंटू,संजीव,दिनेश, एवं कई अन्य लोग शामिल थे।

IMG 20230718 WA0028
IMG 20230718 WA0029 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!