अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष पाकुड़िया के विजय भगत की अध्यक्षता में महेशपुर विधानसभा अंतर्गत बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर रविवार को एक बैठक डाकबंगला परिसर में किया गया । बूथ सशक्तिकरण के निमित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य से प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू,प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, दुर्गा मरांडी , विवेकानंद तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा भाजपा में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन एक सतत प्रक्रिया है।इसी प्रक्रिया के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बूथ समितियां एवं पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क की अहम कड़ी है जिसके जरिए पार्टी की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय व योजनाएं घर घर पहुंचती है। साथ ही कहा मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी। वहीं सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। साथ ही इस अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरे मनोयोग से आवाहन किया। मौके पर एलियन हांसदा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हृदानंद भगत, सुकलाल मिर्धा, गौतम शाह, गोपाल राय सहित दर्जनों अन्य महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।






