Search

May 17, 2026 3:34 pm

ब्याहुत विवाह भवन में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को देर शाम स्थानीय ब्याहुत विवाह भवन पाकुड़ में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षयता ब्याहुत संघ पाकुड़ के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने की । संघ के सचिव अशोक कुमार भगत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय ब्याहुत विवाह परिसर में हर्षोल्लास के साथ ब्याहुत समाज के द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों का सहयोग रहा। सभी मिलजुल कर होली उत्सव का आनंद उठाएं। एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले एवं होली की बधाई दी। समारोह में लोगों ने पकवान का भी बेहतर आनंद उठाया। मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार भगत उपाध्यक्ष संजय भगत सचिव अशोक कुमार भगत कोषाध्यक्ष प्रदीप भगत सहित ओम प्रकाश भगत शिवानंद भगत गोपाल भगत ललन भगत राजीव कुमार विनय कुमार भगत, नारायण भगत बद्री भगत कैलाश प्रसाद भगत तपेश्वर भगत, विश्वनाथ भगत सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!