Search

September 7, 2026 3:29 am

भाजपा ने की बैठक, घर घर तिरंगा झंडा लगाने का दिया निर्देश

पाकुड़
प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक ज़िला अध्यक्ष अमृत पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि ,पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी जी,अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दानिएल किस्कू जी,बाबूधन मुर्मू,साहेब हांसदा,लोकसभा विस्तारक मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। बोरियो के पूर्व विधायक सह अध्यक्ष सह पूर्व प्रदेष अध्यक्ष ताला मरांडी ने कहा कि आगामी 13 से15 अगस्त तक घर घर में तिरंगा झंडा लगाना है एव 14 अगस्त को विभीषिका दिवस पर ज़िला कार्यालय में लाइव प्रसारण सुना जायेगा और आगामी 19 अगस्त को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी का संकल्प यात्रा आमड़ापाड़ा के प्रकृति विहार में होना है।कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया एवं कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिया

IMG 20230811 WA0028 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!