Search

May 5, 2026 11:27 am

भाजपा ने टिफिन बैठक का अयोजन कर बिहार सरकार एवं पुलिस की भर्त्सना

राजकुमार भगत

पाकुड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत टिफिन बैठक पाकुड़ विधानसभा अन्तर्गत कोटलपोखर के मयूरकोला में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री आनंत तिवारी, जिला मंत्री ललिता देवी उपस्थित थे। मौके पर कोटलपोखर मंडल के अध्यक्ष प्रणव सिंह, पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, बरहरवा मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार ,नगर नवी मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी ,गदाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार उपस्थित थे।टिफिन बैठक मे महा जनसंपर्क महाअभियान का समीक्षा करते हुए आगे की रूपरेखा एवं रणनीति तय की गई। सभी घरों तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों से लाए गए टिफिन के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया गया जो सामाजिक सद्भावना का यह एक अप्रतिम उदाहरण भी है ।टिफिन बैठक समाप्ति के पूर्व बिहार में बीजेपी के निहत्थे नेताओं कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता ,जहानाबाद जिला के जिला महामंत्री का निर्मम हत्या की भर्त्सना की गई। 2 मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बताया गया कि बिहार पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर और कारण लाठी चार्ज करके कार्यकर्ताओं को जमकर पिटाई की गई। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार पूरी तरह से बोखला गई है। पुलिस के सहारे कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका जनता जवाब देगी।

IMG 20230717 WA0016
IMG 20230717 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!