Search

April 28, 2026 11:47 am

भाजपा ने लिया हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प.

राजकुमार भगत

हीरणपुर। शुक्रवार को लोकसभा प्रवास योजना के निमित्त धनबाद के विधायक राज सिन्हा हिरणपुर बजरंग बली कमिटी के साथ बैठक की। बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह की अधक्ष्यता में की गई। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे और जल जंगल जमीन बचाने का बात किए हैं। लेकिन आप ही के क्षेत्र में साहिबगंज जिला और पाकुड़ जिला में बड़े पैपाने में पहाड़ों को काटकर खंडहर में तबदील कर दिया है और केंद्र सरकार की योजनाओं को ठप करने का काम कर रही है । ऐसे ठग बंधन सरकार को आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी दानीएल किस्कू, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, यूवा नेता साहेब हंसदा एससी प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास किस्टू सोरेन जामु मरांडी सुकुमार मंडल मनोज साहा बासुदाम मंडल नाईका सोरेन पास्टर सोरेन स्टेफन मुर्मू मोनू हांसदा गुरुदयाल साहा रामचंद्र रविदास सुभाष किस्कू पगान किस्कू विकास हांसदा विनय पहाड़िया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!