Search

April 25, 2026 12:51 am

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

राजकुमार भगत

शीघ्र शहरी जलापूर्ति योजना चालू करने की राखी मांग

पाकुड़। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई पाकुड़ का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में उपायुक्त कक्ष में नवनियुक्त उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार वर्णवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी एवं पूर्व नगर मंत्री सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी, सादेकुल आलम शामिल थे।
प्रतिनिधि मंडल ने उपयुक्त को जिले की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का सुझाव भी आमंत्रित किया। उपायुक्त ने कहा कि जनहित के मुद्दे उनकी प्राथमिकता होगी।
निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने शहरी जलापूर्ति योजना की ओर ध्यानाकृष्ट करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में शहरी जलापूर्ति योजना का काम 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था। कुछ तकनीकी बधाओं के कारण शहर के नागरिकों को गंगा का जल नहीं मिल पाया।अब कार्य लगभग पूरा होने वाला है। उन्होंने पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना को अविलंब चालू करने की मांग की।उपायुक्त ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शीघ्र जलापूर्ति योजना को चालू करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्होंने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र की विकास एवं जन समस्याओं के समाधान में सहयोग एवं सुझाव देने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!