Search

May 13, 2026 9:55 am

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न गांव का भ्रमण किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष विजय भगत के द्वारा विभिन्न गांव भ्रमण कर डोमनगढ़िया पंचायत के बूथ संख्या 263 एवं 265,267,268, 284,285 सहित अन्य बूथ कॉमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि बुथ सशक्तिकरण से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। चुनाव बहुत निकट है इसलिए हम सभी को पूरी लगन के साथ अपनी-अपनी बुथों को मजबूत करना है सभी बूथों पर सुचारू रूप से कार्य किए जाने से भाजपा राजमहल लोकसभा सीट जीत हासिल करेंगे। साथ ही देश की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणः प्रधानमंत्री बनाना है और फिर से केंद्र में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र सेवा के लिए उनके हाथों में सौंप देंगे तभी देश का विकास होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!