Search

June 18, 2026 3:05 am

मजदूर को भुगतान न करने पर केंद्रीय महामंत्री को किया शिकायत

श्रम अधीक्षक ने पत्र जारी कर निर्धारित तिथि को संबंधित पक्ष को उपस्थित होने का दिया निर्देश*

फोटो।

उधवा (एप्र) मजदूरों के शिकायत पर श्रम अधीक्षक ने पत्र जारी कर मो. सैफुद्दीन शेख़ एवं अन्य कुल 40 श्रमिकों के द्वारा लिखित शिकायत झारखंड मजदूर संघ, केंद्रीय कार्यालय बाकुडी थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को प्राप्त हुआ है। जिसमें उल्लेखित है कि रोजगार सेवक गोपाल कुमार के द्वारा सभी श्रमिकों से तालाब निर्माण का कार्य कराकर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया जो कि मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936 का उल्लंघन है।

*क्या है पूरा मामला*

उधवा प्रखंड क्षेत्र के जोंका पंचायत के दर्जनों मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत कार्य करने पर भुगतान नहीं किया गया है। मामले को लेकर मजदूरों ने केंद्रीय महामंत्री को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में जोंका पंचायत के 40 मजदूरों ने विगत 11 दिसंबर 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक कार्य करने की बात कही है, जिसका कुल राशि ₹108000 है। वहीं आरोप लगाया है कि रोजगार सेवक गोपाल कुमार मनमानी रवैया अपनाते हुए भुगतान को टाल मटोलकर दिया है। साथ ही बताया कि रोजगार सेवक सभी मजदूरों को गाली गलौज करते हुए भगा दिया है।बीपीओ के मिलीभगत से गरीब मजदूर को भुगतान नहीं करने से जीवन की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गया है। वहीं इस मामले में श्रम अधीक्षक साहेबगंज ने 9 जनवरी 2023 को 11:05 बजे पूर्वाहन में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष मजदूरी भुगतान पंजी, हाजिरी वाही एवं अन्य वांछित कागजात निरीक्षणार्थ हेतु संबंधित पक्ष को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।अन्यथा मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936 के सुसंगत धाराओं के समक्ष न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी

img 20221222 wa00495681394015896251261

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!