Search

May 5, 2026 6:24 am

मतदाता सूची के निर्माण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया

धीरेन साहा

प्रखंड कार्यालय के सभागार में
फोटो युक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के निमित्त समावेशी एवं त्रुटि मतदाता सूची के निर्माण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दी गई. जिसमें महेशपुर बूथ संख्या 101 से 195 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया. बीएलओ व सुपरवाइजरों को बतौर प्रशिक्षक सीओ रितेश जायसवाल व अमित आर्या ने बारी- बारी से बताया कि दिनांक 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना है. और 1 अक्टूबर से हड़ता को मानते हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे. साथ ही मृत मतदाताओं का नाम हटाने की आवेदन प्राप्त करने सहित कई जानकारियां दी गयी. मौके पर सीओ रितेश जायसवाल, बीडीओ उमेश मंडल, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्या, गौरभ तिवारी सहित बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!