Search

July 14, 2026 5:38 am

शराब दुकान के कर्मी ने ही उड़ाए डेढ़ लाख, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सितपहाडी स्थित विदेशी शराब की दुकान में बीते शनिवार रात ताला काटकर करीब 1.50 लाख की चोरी हो गई थी। इसको लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसी दुकान में कार्यरत कर्मी देवपुर निवासी श्रवण कुमार साव को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को दर्ज मामले में दुकान के मैनेजर जितेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि बीते 10 जुलाई को देरशाम दुकान बंद किया। जिसका चाबी आरोपी ने स्वंय अपने साथ ले गया। सुबह दुकान खोलने आने पर आरोपी कर्मी ने सूचना दिया कि चोरी हो गई है। खोजबीन करने पर पता चला कि इसमें 1.50 लाख नगद राशि की चोरी हुई है। उधर घटना को लेकर घटनास्थल पहुंचे एएसआई साधन कर्मकार ने आवश्यक छानबीन किया। जहां दुकान में लगे शटर की ताला कटा हुआ पाया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो इस चोरी का उद्भेदन हो पाया। फुटेज में दिखाई पड़े चप्पल से इस चोरी में आरोपी कर्मी सहित अन्य एक व्यक्ति की संलिप्ता पाया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। दुकान मैनेजर के अनुसार बीते चार माह पूर्व इस दुकान में आरोपी कर्मी ने दो लाख की राशि का गबन किया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर दुकान में काम कर रहे कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!