Search

April 28, 2026 3:23 am

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखण्ड कार्यालय पाकुड़िया के सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन हेतु गुरुवार को दो अलग-अलग बैठक कर सभी बीएलओ व सभी राजनीतिक दल प्रतिनिधि के साथ साइमन मरांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी बीएलओ को एप के माध्यम से हाउस टू हाउस सर्वे ऑनलाइन करने, न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं अपडेट करने प्रपत्र छः सभी मतदान केंद्रों में ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में ई एल सी के मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी बीएलओ को प्रपत्र 6,प्रपत्र 7 एवं प्रपत्र 8 भरने का प्रशिक्षण दिया।
दूसरी बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सहयोग हेतु बात कही गई।मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील , भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजय भगत ,भाजपा एस टी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुकलाल मिर्धा , कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इसलाम अंसारी , झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता मोहन टुडू,भाजपा नेता जैसन बेसरा सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231026 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!