Search

May 13, 2026 12:51 am

मनरेगा में अनियमितता को लेकर हिरणपुर थाना में तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया है।

सतनाम सिंह

पंचायत सचिव के साथ मुखिया के ऊपर भीं हुआ केस दर्ज

हिरणपुर (पाकुड़) उप विकास आयुक्त के निर्देश पर हिरणपुर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने शनिवार को मनरेगा एवं 15वां वित्त आयोग योजनाओं में बरती गई अनियमितता को लेकर हिरणपुर थाना में तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 45/23 में बड़तल्ला पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण में बरती गई अनियमितता को लेकर पंचायत सचिव जमीन मरांडी एवं पंचायत के मुखिया पप्पू हेम्ब्रम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। इस योजना में डीडीसी के गठित जांच टीम के द्वारा पाया गया है कि उक्त योजना में प्लास्टर कार्य पूर्ण हो गया है ओर जांच के दौरान रंग रोगन का कार्य किया जा रहा था जबकि इस योजना की अपूर्ण कार्य के ही राशि की निकासी कर ली गई है।वहीं थाना कांड संख्या 46/23 में बीडीओ ने मंझलाडीह पंचायत के शहरपुर ग्राम में मुख्य सड़क से फतेह हांसदा के घर तक पीसीसी पथ निर्माण योजना में अनियमितता पाए जाने पर कनीय अभियंता प्रेमचंद टुडू, पंचायत सचिव लोगेन मरांडी एवं पंचायत के मुखिया वकील मरांडी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उल्लेख किया गया है कि इसमें प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नही हुई है।इसमें वास्तविक जांच किये बिना ही मापी पुस्तिका में दर्ज सम्पूर्ण राशि की भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावे थाना कांड संख्या 47/23 में डांगापाड़ा पंचायत में बिरसा राय के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण योजना में बरती गई अनियमितता को लेकर केस दर्ज कराया गया है। उक्त योजना में गठित जांच दल द्वारा पाया गया कि इस योजना में लागत के अनुरूप एक लाख 57 हजार 246 रुपये की अधिक निकासी की गई है। इसको लेकर कनीय अभियंता प्रेमचंद टुडू, प्रभारी पंचायत सचिव रितेश कुमार, रोजगार सेवक कोर्नेलियुस टुडू, पूर्व मुखिया शर्मिला हेम्ब्रम के विरुद्ध धारा 406, 420, 409, 417, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

IMG 20230507 WA0012
IMG 20230507 WA0011 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!