Search

May 15, 2026 4:57 pm

मनरेगा लोकपाल विनोद कुमार प्रामाणिक ने कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड में सोमवार को मनरेगा योजनाओं को लेकर मनरेगा लोकपाल विनोद कुमार प्रामाणिक ने कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । साथ ही लोकपाल ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का डोमनगड़िया पंचायत में सिंचाई कूप निर्माण की समीक्षा की । लोकपाल ने पंचायत भवन में बैठक कर सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता पुर्वक पूर्ण करने एवं योजनाओं में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया साथ ही बागवानी एवं सिंचाई कूप के क्रियान्वयन पर विशेष प्रकाश डाला और स्थल पर सूचना पट लगाने का निर्देश सभी रोजगार सेवक पंचायत सचिव को दिया । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू , पंचायत सचिव इकरामुल हक ,मुखिया सुभाष हेम्ब्रम सहित लाभुक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

IMG 20230417 WA0029 1
IMG 20230417 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!