Search

April 28, 2026 6:25 am

महाअष्टमी की पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर माता दी के लगाए जयकारे।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले भर के 130 पूजा पंडालों में मां भगवती देवी दुर्गा की प्रतिमा की पूजा हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ । कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। महाअष्टमी के अवसर पर प्रातः श्रद्धालुओं द्वारा डाला चढ़ाया गया एवं मां दुर्गा को महा पुष्पांजलि अर्पित की गई ।सभी पूजा पंडालों में काफी भीड़ देखी गई महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही । सांतिपुर पूजा संपन्न कराने में जिला प्रशासन का अहम योगदान रहा। पुलिस व्यवस्था भी चुस्त रही। रात्रि में जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। लाइट एवं विद्युत व्यवस्था की गई। शहर में का बड़े गाड़ियों पर रोक लगा दी गई। अधिकांश लोग पैदल घूमते नजर आए ।संध्या काल में शहरी क्षेत्र में टोटो एवं ऑटो बंद कर दिया गया। सभी पूजा पंडालों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रातः काल से श्रद्धालुओं द्वारा मां की पूजा अर्चना की जा रही थी। सभी पूजा स्थलों में प्रसाद वितरण किए गए। महिलाओं का दिनभर पूजा करने का तांता लग रहा है। महा अष्टमी एवं नवमी के बीच संधि पूजा का भी आयोजन किया गया। माता के भक्तों द्वारा माता के मंदिर में 108 दिए जलाए गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!