Search

September 11, 2026 10:10 pm

महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट व छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

सतनाम सिंह

रदीपुर ओपी के पलसा गांव के एक विवाहिता महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट व छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर वादिनी मनवारा बेगम पलसा गांव निवासिनी ने थाने में आवेदन देकर सब्बीर शेख, खुशीना बीवी, तासमीरा खातून के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 24 मई को सुबह तालाब की तरफ गई तो देखा की सब्बीर शेख, खुशीना बीवी, तसमीरा खातून तीनों उसके निजी तालाब में मछली पकड़ रहे हैं। मना करने पर तीनों ने गाली गलौज किया. उसके बाद ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव किया गया। फिर दोपहर को गाली गलौज करने लगे शाम के समय सब्बीर शेख घर के आंगन में आकर गाली देने लगे। इस पर वादिनी ने गाली देने का कारण पूछा तो दोनों ने मिलकर इज्जत लूटने का प्रयास किया। फिर ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया. महिला के आवेदन पर तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!