Search

May 17, 2026 2:08 am

महिला पर्यवेक्षिका की उपस्थिति में प्रखण्ड के सभी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं की बैठक की गई।



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को महिला पर्यवेक्षिका आगाथा हाँसदा, मंदोदरी देवी चित्रलेखा कुमारी की उपस्थिति में प्रखण्ड के सभी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं की बैठक की गई । बैठक में उपस्थित सभी केंद्रों के आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन को लेकर सेविकाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि खेल खेल में पोषण के प्रति जागरूकता करने को लेकर लोगों को संतुलित भोजन करने , बच्चों का नियमित रूप से वजन लंबाई 6 माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने , 6 माह के बाद बच्चों को ऊपरी आहार शुरू करने ,दैनिक भोजन में हरी साग सब्जी लेने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर निर्देश दिया गया । साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को ससमय खोलने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे केंद्र के आसपास साफ सफाई करने , आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थित कराने एवं ससमय पोषाहार वितरण करने एवं मासिक प्रतिवेदन जमा करने का शख्त निर्देश दिया । मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी सेविकाऐं उपस्थित थी ।

IMG 20230321 WA0017
IMG 20230321 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!