Search

May 16, 2026 9:14 pm

महेशपुर के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत में जेएसएलपीएस मिशन के तहत आम सभा का किया गया आयोजन!

रिपोर्ट–धीरेन साहा

जेएसएलपीएस के अंतर्गत महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के आमलागाछी गांव में मिशन अंत्योदक के तहत आम सभा का योजना किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुखिया सुचिता हेंब्रम व वार्ड सदस्य उपस्थित रहे तत्पश्चात पोषण पकवाड़ा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। जिसमें सामुदायिक समन्वयक दीपक कुमार वर्मा द्वारा स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल एवं स्वच्छता, तिरंगा भोजन किशोरी की समस्या, कालाजार ,फाइलेरिया, एनीमिया प्रसवपूर्व जांच, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के लिए मिलने वाली सभी सेवाएं, टीकाकरण हाथ धोने की आदत, आंगनबाड़ी से मिलने वाली सुविधाएं, मोटे अनाज जैसे मक्का बाजरा आदि का सेवन के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। जीरो से पांच साल के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूक करके स्वास्थ्य जांच हेतु भोजन के लिए प्रेरित किया गया। इनके उपरांत सखी मंडल की दिदियो के द्वारा स्वास्थ्य शपथ लेकर हाथ धुलाई कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। मौके पर सामुदायिक समन्वयक संतोष कुमार ठाकुर, सीआरपी गीता देवी, समीर पहाड़िया, पीसीएम पार्वती पहाड़िन, कमली पहाड़िन, एवीएम फुलमुनि मुर्मू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!