Search

May 9, 2026 1:34 pm

महेशपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर नवनीत एंथनी हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. उक्त बैठक में मुख्य रूप से सीओ रितेश जायसवाल, थाना प्रभारी संतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए. सभी लोगो के सहयोग से ही शांति बरकरार रखा जा सकता है. पर्व में किसी तरह कोई कदम न उठाये ताकि दूसरे समुदाय के लोगो पर ठेस पहुँचे. मौके पर एसआई शेलेन्द्र नायक, एएसआई अनिल कुमार सिंह, शिवशंकर भगत, लल्लूराम के अलावे विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वदूद, अनारुद्दीन मिया, महबूब आलम, मो कलाम, कलीमुद्दीन शेख, मेईनुद्दीन, मुबारक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!