Search

April 28, 2026 6:28 am

महेशपुर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गापूजा का उत्साव चरम पर है।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गापूजा का उत्साव चरम पर है. या देवी सर्वभूतेषु की गूंज चारो ओर सुनाई पड़ रही है. कंकाली आश्रम, भगतसिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी का पंडाल के अलावे सीलमपुर, बड़कियारी, रोलाग्राम, सोनारपाड़ा, शहरग्राम, पोखरिया, रद्दीपुर, बलियापतरा, काठशल्ला, असकंधा, रामपुर, खांपुर व देवीनगर पूजा पंडाल के अलावे प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में रविवार को महाअष्टमी की पूजा की गई. वही दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा पंडालों में पूजा समिति द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है. वही भगतसिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्ठमी पूजा के पूर्व पुरोहित प्रफुल्ल भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल तारापीठ) और शमशघाट कंकाली आश्रम में पुरोहित प्रदीप कुमार बोटोब्याल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने ढौल- ढाक के साथ मां की जयकार करते पूरे विधि विधान से मां दुर्गे की पूजा अर्चना की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!