रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़) :– प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के कालूपाड़ा गांव में शनिवार को महेशपुर बीडीओ उमेश कुमार मंडल ने विरसा हरित ग्रामीण योजना का क्या निरीक्षण। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूपाड़ा गांव में 20 एकड़ जमीन में बिरसा हरित ग्रामीण योजना के तहत 2400 फलदार वृक्ष लगा रहे है जिसका महेशपुर बीडीओ ने निरक्षण किया और लाभुक रंजीत कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अच्छे ढंग से वृक्षारोपण करने की निर्देश दिए। ओहि मौके पर शहरग्राम पंचायत के मुखिया सुजाता हेमब्रोम, जेई रंजीत मंडल, स्वंग सेवक सपन साहा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।











