Search

May 20, 2026 4:45 am

लेटेस्ट न्यूज़

महेशपुर में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन मनाया

अब्दुल अंसारी


महेशपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू के नेतृत्व में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की 79वां जन्म दिवस मनाया । इस अवसर पर प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, उपाध्यक्ष बुदल यादव ,प्रवक्ता इकबाल हुसैन ने केक काटकर गुरूजी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहीर किया। इस दौरान प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने कहा कि लंबी संघर्ष के बाद गुरूजी ने अपने जीवन के 79वां बसंत पार किया। इसके लिए हम सभी गुरूजी को जन्मदिन की बधाई देते हैं। साथ ही उनके लिए दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि गुरूजी शिबु सोरेन झारखंड के लिए केवल एक नेता नहीं हैं, बल्कि वह एक विचारधारा हैं। झारखंडी नेताओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं। उन्‍होंने झारखंड अलग राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़कर झारखंड का निर्माण कराकर झारखंडियों को सम्मान दिलाने का काम किया है।

मौके पर संतोष हेंब्रम,हालिम शेख,गाजी मंडल,मुबारक करीम,हसिबुल शेख, सेंटु शेख,मंजूर शेख,नसीर शेख,नजरूल इस्लाम समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20230111 wa00321989390570172066756

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!