बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा चेकपोस्ट का गुरुवार को सीओ रितेश जायसवाल ने निरीक्षण किया. इस दरम्यान चेकपोस्ट के सीसीटीवी कैमरे व पंजियों की जांच की गई. वही सीओ ने कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध तरीके से पत्थर अवैध परिवहन नहीं होने देना है।





