Search

May 17, 2026 6:15 pm

मिठाई एवं किराना दुकानों में किया गया औचक निरीक्षण, मिलावट होने पर होगी कानूनी कार्रवाई



राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार धनेश्वर प्रसाद हेम्ब्रम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में पाकुड़ बाजार स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्यता क्वालिटी स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स, हीरा स्वीट्स एंड स्नैक्स,सागर स्वीट्स,अंबा स्वीट्स, उज्जवल स्टोर, साहा स्टोर, बप्पा स्टोर एवं मंडल स्वीट्स एंड स्नैक्स औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहण किया गया । खाद्य पदार्थों के अंतर्गत काला जामुन मिठाई, चमचम मिठाई , बेसन लड्डू, खोआ बर्फी , सेव भुजिया एव पेठा का नमूना लिया गया। जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट गलत आने पर एफ एस एस आई एक्ट 2006 के तहत करवाई की जाएगी। सभी मिठाई दुकानों एवं किराना स्टोरों के संचालक को साफ सफाई रखने, इंडस्ट्रियल रंग प्रयोग नही करने एवं खाद्य सामग्री में किसी भी तरह का मिलावट नही करने संबंधी चेतावनी दी गई। मिलावट करने पर फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत करवाई की जायेगी।

*निरीक्षण में श्री धनेश्वर प्रसाद हेम्ब्रम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ एवं लिपिक श्री काजल रबिदास, अनुसेवक श्री अमित कुमार रबिदास, चंदन कुमार साहा उपस्थित थे।

IMG 20230306 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!