Search

May 11, 2026 11:02 pm

नबीनगर उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

नवीनगर हाई स्कूल का ‘चौका’, लगातार चौथे साल रहा शत-प्रतिशत परिणाम

जो हाथ तारों को छूने की तमन्ना रखते हैं, वे कभी कीचड़ में नहीं गिरते— शमसेर

नवीनगर विद्यालय की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात— रंजन

पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नवीनगर में सोमवार को ‘प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मैट्रिक परीक्षा 2026 में सफल हुए सभी 266 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से विद्यालय की शानदार शैक्षणिक विरासत और बीते चार वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

4 साल बेमिसाल: सफलता का स्वर्णिम इतिहास

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमसेर आलम ने गर्व के साथ कहा कि पिछले चार साल (2023 से 2026 तक) विद्यालय के लिए ‘बेमिसाल’ रहे हैं। इन चार वर्षों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार 100% रहा है।विद्यार्थियों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा,जो हाथ तारों को छूने की तमन्ना रखते हैं, वे कभी कीचड़ में नहीं गिरते।”उन्होंने छात्रों को निरंतर ऊंचे लक्ष्य रखने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

मेधावियों का हुआ सम्मान

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक देकर पुरस्कृत किया गया जिसमें सुमी मंडल को (विद्यालय टॉपर व जिला में 10वां स्थान): गोल्ड मेडल और कलम।अलिफ शेख (द्वितीय स्थान) को सिल्वर मेडल और कलम।रुमा प्रमानिक (तृतीय स्थान) को ब्रोंज मेडल और कलम देकर सम्मानित किया गया।संकुल के सीआरपी रजनीश रंजन सिन्हा ने जानकारी दी कि विद्यालय अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने के करीब है। मात्र 6 वर्षों बाद यह विद्यालय अपनी शताब्दी मनाएगा।उन्होंने लगातार चार वर्षों के उत्कृष्ट परिणाम को विद्यालय की गरिमा में चार चाँद लगाने वाला बताया।

शिक्षकों ने थपथपाई पीठ

शिक्षक विजय कुमार राय ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और छात्रों की संयुक्त मेहनत को दिया। वहीं, मोहम्मद मुसर्रफ हुसैन ने कहा कि विद्यालय अपनी गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने में इस बार भी पूर्णतः सफल रहा है।इस अवसर पर शिक्षक मोहम्मद असिकुल शेख, मानिरुल इस्लाम, जेम्स सोरेन, देवनाथ दास, सांत्वना मुर्मू, हन्ना मुर्मू, नेली मरांडी, आरती मुर्मू, पांसुरी मुर्मू, मैथयूज मरांडी, अपर्णा दास, अनवरा बेगम और नुज़हत जमाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!